अमरोहा

कांवड़ यात्रा की तैयारियां

हसनपुर में 11 जुलाई से मीट की दुकानें बंद, शराब की दुकानें ढकी जाएंगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : सावन माह की कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव और सीओ दीप कुमार पंत ने कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह के साथ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि 11 जुलाई से मीट की सभी दुकानें बंद रहेंगी। यात्रा मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों को पूरी तरह से ढका जाएगा। साथ ही 12 फीट से ऊंचे डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। सावन के पहले सोमवार को शिव भक्त हरिद्वार और ब्रजघाट समेत अन्य धार्मिक स्थलों से गंगाजल लेने जाएंगे
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। प्रशासन ने यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
प्रशासन का प्रयास है कि
शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। कांवड़ मार्ग पर जलभराव की स्थिति को समाप्त किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button