खैरथल

पंचायत आम चुनाव-2026

जिला खैरथल तिजारा की सभी 6 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए जारी कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 29 जनवरी को जिले की सभी 6 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के समस्त वार्डों एवं समस्त पंचायतों की मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) का प्रारूप प्रकाशन किया गया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी पात्र मतदाता पंचायतीराज संस्था की मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रारूप प्रकाशन के साथ ही 29 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थापित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त प्रगणकों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का संबंधित वार्डों एवं मतदान केन्द्रों पर पठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1 फरवरी 2026 (रविवार) एवं 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन तिथियों में पदाभिहित अधिकारी (प्रगणक) प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि समस्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को सभी पंचायत समितियों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button