अलवर

प्राइवेट स्कूल टीचर को कार से कुचलकर मारा

साले के साथ स्कूटी पर जा रहे थे, पीछे से टक्कर दी, रकम छीनने का प्रयास भी किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर : उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित बख्तल की चौकी के पास बुधवार शाम प्राइवेट स्कूल टीचर को कार से कुचल कर मार दिया। स्कूटी पर सवार टीचर का साला भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका अस्पातल में इलाज जारी है। परिजनों ने राजेश शर्मा नाम के युवक पर पहले पैसे लूटने की कोशिश करने और बाद में कार से कुचलने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।
मृतक रामनगर निवासी 35 वर्षीय कृष्णवीर शर्मा उर्फ फतेह राम है। जो निजी स्कूल में टीचर था। कृष्णवीर शर्मा बुधवार शाम करीब 5 बजे अपने साले जितेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर मन्ना का स्थित घर से बख्तल की चौकी पहुंचा था। कृष्णवीर के चाचा ससुर हरदयाल मिनी सचिवालय में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे। जहां मुंडिया नगर निवासी राजेश शर्मा ने उन पर लूट की नीयत से हाथापाई की। घटना के दौरान हरदयाल के बेटे ने राजेश को थप्पड़ मार दिया, जिससे नाराज होकर राजेश शर्मा चार साथियों के साथ कार में सवार होकर पीछा करने लगा।
बख्तल की चौकी के पास राजेश और उसके साथियों ने कृष्णवीर व जितेंद्र की स्कूटी को टक्कर मारी और फिर बख्तल की चौकी के पास राजेश और उसके साथियों ने कृष्णवीर व जितेंद्र की स्कूटी को टक्कर मारी और फिर कार को दो-तीन बार बैक कर उन्हें कुचल डाला। मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कृष्णवीर की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र की हालत नाजुक है।
उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button