अमरोहा

अमरोहा एसपी ने रात में किया रूट का निरीक्षण

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने गुरुवार की रात थाना रजबपुर और डिडौली क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
मार्ग पर पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन के दिखने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि यदि किसी कांवड़ यात्री की तबीयत खराब होती है तो तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button