हापुड़

बारिश में नहाने गया मासूम तालाब में डूबा।

तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़ । शहर में एक 9 साल का मासूम बच्चा उस वक्त तालाब में डूब गया, जब वह बारिश में नहाने के लिए घर से बाहर गया था। परिवार के लोगों को जैसे ही मासूम बच्चे के तालाब में डूबने की जानकारी हुई, तो उनमें कोहराम मच गया।‌ घटना की सूचना पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे बच्चे का पता लगाने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी नौसेर मिन्ना का 9 साल का बेटा आरिब शुक्रवार की दोपहर को आई तेज बारिश में नहाने के लिए घर से बाहर गया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान आरिब पीर वाले तालाब पर पहुंच गया और वहां तालाब में डूब गया। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई, तो उनमें कोहराम मच गया। घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर तालाब में डूबे मासूम बच्चे की तलाश करनी शुरू कर दी। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button