अमेठी
एआरएम काशी प्रसाद ने किया कैंटीन का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। अमेठी डिपो के बस स्टेशन अमेठी पर शुक्रवार को नई कैंटीन शुरू हो गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने फीता काट कर कैंटीन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि फूल चंद कसौंधन के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, अधिवक्ता और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संचालक महेंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।ए आर एम काशी प्रसाद ने कहा कि बस स्टेशन पर अब यात्रियों के भोजन और जलपान की बेहतरीन और समुचित व्यवस्थाएं हो गई हैं।
उन्होंने यात्रियों और नागरिकों से बस स्टेशन की साफ सफाई का ध्यान रखने की अपील की और कहा कि अमेठी डिपो यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए कृत संकल्प है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल,बार एसोसिएशन अमेठी के अध्यक्ष शिवमूर्ति तिवारी, सचिव उपेन्द्र शुक्ल, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ल, एडवोकेट धर्मेंद्र नाथ शुक्ल,अवर अभियंता वी के सिंह, विपुल तिवारी, श्री नाथ चश्मा वाले,परवेज खान, प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, ग्राम प्रधान मीनाक्षी यादव, विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, रोडवेज के सभी कर्मचारी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।


