सीकर
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भेजा संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आज रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के रुकनसर श्रीनाथ आश्रम में परम पूज्य कैलाशनाथ महाराज का रामगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय सैनी व तहसीलदार हितेश चौधरी व व भाजपा नेता कमल कुल्हारी के नेतृत्व में कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों ने शिष्य भाव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी संतों का शाल और श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया



