मुरादाबाद

सौतेले पिता और दादा ने की मासूम के साथ अश्लील हरकत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। यूपी में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लीलता का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के सौतेले पिता और दादा ही हैं। मां को इसकी जानकारी हुई तो पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
सौतेले पिता ही बना हैवान
यूपी के मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लीलता का शर्मनाक मामला सामने आया है। इसमें आरोपी बच्ची के सौतेले पिता और दादा ही हैं। मां को इसकी जानकारी हुई तो पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की। मां की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़िता बच्ची के सौतेले पिता और सौतेले दादा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट में अर्जी लगाकर बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। उसकी एक 9 साल की बेटी है। पीड़िता के अनुसार 24 अक्तूबर 2020 को उसकी शादी सिविल लाइंस के रेल चौकी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। जिसके बाद वह अपने पहले पति से हुई बेटी को लेकर दूसरे पति के यहां रहने लगी। दूसरे पति से उसके एक बेटा है। पीड़िता के अनुसार एक साल से वह अपने बच्चों के साथ नया मुरादाबाद में रह रही है।
वहां 9 वर्षीय बेटी सहमी सहमी सी रहती थी। बाद में धीरे-धीरे उसने अपने सौतेले पिता और उसके पिता द्वारा किए गए अपराध के बारे में मां को सारा सच बताया। महिला के अनुसार उसका दूसरा पति और ससुर बेटी के साथ अश्लीलता करते थे। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से उसके पति और ससुर के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button