बरेली

रिटायर्ड वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ रुपये ठगने वाले दो और ठग गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के रिटायर्ड वैज्ञानिक को डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस को दूसरी सफलता मिल गई। टीम ने मिर्जापुर में दबिश देकर स्नातक छात्र दीपू पांडेय और फैक्टरी शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों को बरेली ले आई। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपू पांडेय और शुभम यादव उसी गिरोह के सदस्य हैं, जिसने रिटायर्ड वैज्ञानिक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की थी। दोनों आरोपी विभिन्न खाताधारकों की सहमति से कमीशन पर उनका बैंक खाता लेते हैं। इनके गिरोह के अन्य सदस्य, डिजिटल अरेस्ट किए गए व्यक्ति का पैसा इन अकाउंट में ट्रांसफर करात  हैं। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराकर अंत पूरी धनराशि को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर अपने गिरोह के सदस्यों के क्रिप्टो वॉलेट में भेज देते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। गिरोह के सदस्य दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में फैले हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button