अमेठी
अपर निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
अपर निदेशक ने जांची स्वास्थ्य सुविधाएं।

मरीजों का लिया हाल- चाल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। अयोध्या मंडल के अपर निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह और एसीएमओ डॉक्टर रामप्रसाद भी मौजूद रहे।
अपर निदेशक वी के वर्मा ने सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी पर डॉक्टर उपस्थित मिले। उन्होंने अस्पताल की रंगाई-पुताई और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की। वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति का जायजा लिया।
अल्ट्रासाउंड कक्ष में गर्भवती महिलाओं से मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। ओपीडी में डॉक्टर सौरभ सिंह से मरीजों की देखभाल के बारे में चर्चा की। पर्चा काउंटर और प्रेरणा कैंटीन का भी निरीक्षण किया।
पुरानी इमारत में स्थित मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट में अस्पताल अधीक्षक डॉ आलोक तिवारी से कम वजन वाले नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में जानकारी ली। ऑपरेशन थिएटर और पीएनसी वार्ड की साफ-सफाई का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मीडिया से कोई बात चीत नहीं किए। और रवाना हो गए।




