गोड्डा

अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, सभी सवार घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/महागामा : थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में शाम के वक्त एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। स्कॉर्पियो का निबंधन नंबर जेएच 17 एडी 6265 है। वहीं इस दुर्घटना में वाहन पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी और अचानक से चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे वाहन सीधे घर में जा टकराया। इस जोरदार टक्कर से घर को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घर के भीतर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी है और घायलों की पहचान करने के साथ साथ उनके स्वास्थ्य के स्थिति की भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने इस दुर्घटना को चेतावनी के रूप में लेते हुए लोगों से सुरक्षित, सतर्क और नियंत्रित गति में वाहन चलाने के साथ साथ सीट बेल्ट लगाकर सफर करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button