अलवर
कांग्रेस CA प्रकोष्ठ की अहम बैठक आरएएस क्लब जयपुर में आयोजित हुई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रकोष्ठ की मजबूती से कांग्रेस संगठन ओर मजबूत होगा।
जूली ने आरजीएचएस और स्मार्ट मीटर पर उठाए सवाल उठाते हुए कहा कि इस योजना को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की बढ़ती आबादी के हिसाब से सरकारी अस्पताल इलाज के लिए पर्याप्त नहीं है,ऐसे में आम जनता को लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने योजना शुरू की थी।
जूली बोले मौजूदा सरकार ने योजना को कमजोर करने का काम किया है।
स्मार्ट मीटर को लेकर भी जूली ने साधा सरकार पर निशाना
जूली बोले सरकार के नुमाइंदे और मंत्री विधायक खुद के घरों पर तो स्मार्ट मीटर नहीं लगवा रहे है।उन्होंने कहा कि सरकारी आवास में स्मार्ट मीटर लगवा कर कर दिखावा करने का काम किया जा रहा है,जूली बोले अगर उन्हें स्मार्ट मीटर इतना ही पसंद है तो खुद के निजी घरों पर पहले स्मार्ट मीटर लगवाए।



