बीडीओ सह- सीडीपीओ संजय कुमार ने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण
BDO cum- CDPO Sanjay Kumar inspected the model Anganwadi center

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ), शनिवार को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र मधुबन का औचक निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा किया गया। निरिक्षण के क्रम में भवन की स्थिति अच्छी पाई गई। शौचालय, रसोईघर की व्यवस्था और केंद्र पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक देख कर प्रभावित हुए। केंद्र में पोषण ट्रैकर, ग्राफ, दीवार लेखन आदि लगे हुए पाए गये। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सह सीडीपीओ ने बच्चों से मैत्रीपूर्ण बातचीत करते हुए बच्चों से आपका नाम क्या है?” “आज आपने क्या खाया?” “आप को कौन-कौन सी कविता आती है?” “आंगनबाड़ी में क्या खेलते हो ?” आदि सवाल पूछे। वहीं कुछ बच्चों ने कविताएं सुनाई। साथ ही भोजन की गुणवत्ता व स्वाद के बारे में बच्चों से पूछा गया जहाँ बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने आंगनबाडी सेविका मति मरांडी को पोषण दिवस व अन्य गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया।



