मेडिकल से फरार हो गया पीएम व सीएम पर टिप्पणी करने वाला

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया। आरोपी इरशाद के खिलाफ गांव के निशांत चौहान समेत कई लोगों ने भावनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं। इस दौरान आरोपी मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। देर रात वह अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपी पर रासुका सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।


