गोड्डा
ठंनका गिरने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : देवदांड थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा गांव के बहियार में ठनका की चपेट में आकर नौ वर्षीय बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार बाघमारा गांव के विशेश्वर दास की नौ वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी रविवार दोपहर बाद करीब 3 वजे अपराह्न में अपने धर बाघमारा से बहियार में चर रही बकरी वापस लाने गई थी। उसी समय हल्की-फुल्की बुंदा बुंदी शुरू हुई उसी बीच ठंनका गिर गया। इसकी चपेट में आकर गायत्री गिर पड़ी जहां घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। गांव बाले जैसे दौड़ कर आए तो तब तक गायत्री की मौत हो चुकी थी।



