बाराबंकी

पेंटर संघ की बैठक में सुरक्षा पर चर्चा

दुर्घटना में मृत्यु या चोट पर सरकारी मदद की मांग, बाराबंकी में पेंटर संगठन की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बाराबंकी : उधौली ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण में पेंटर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय पेंटर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार कौशल (राजश्री पेंटर) ने बैठक में पेंटरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
उन्होंने सरकार से पेंटरों के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की। उनकी प्रमुख मांग थी कि यदि कोई पेंटर काम करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाए, चोटिल हो जाए या उनकी मृत्यु हो जाए, तो सरकार को उनकी या उनके परिवार की सहायता करनी चाहिए।
बैठक में पेंटर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटे लाल पेंटर और राष्ट्रीय सचिव इंद्रेश कुमार पेंटर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप जिला उपाध्यक्ष यशवंत कमल पेंटर रमेश पेंटर व अन्य लोग उपस्थित रहे। बर्जर कंपनी के जिला ग्राहक सलाहकार सहित अन्य पेंटर भी इस बैठक में शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button