अमरोहा
कांवड़ यात्रा: अमरोहा में भीड़ बढ़ने पर एक्शन
दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार तक रूट डायवर्जन, एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : प्रशासन ने कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शनिवार रात से रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह व्यवस्था सोमवार दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी।
दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली लेन को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस लेन पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है। मुरादाबाद से दिल्ली की लेन पर दोनों दिशाओं के छोटे वाहन चल रहे हैं।
ट्रक, कंटेनर, डीसीएम और निजी बसों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। हालांकि रोडवेज बसों को अभी डायवर्ट नहीं किया गया है।
एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजलि कटारिया ने ब्रजघाट चौकी पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार से रविवार तक हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। शनिवार रात को भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था में बदलाव किया


