मुरादनगर

मुरादनगर।डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ आंदोलन की जीत

16 गांवों की एकजुटता से रुकी कूड़ा डंपिंग, यज्ञ और भंडारे के साथ मनाई सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादनगर। पाइपलाइन रोड क्षेत्र में स्थित 16 गांवों के लोगों को डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ चल रही लंबी लड़ाई में आखिरकार जीत मिल गई है। विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में बीते तीन वर्षों से चल रहे आंदोलन के तहत मकरेड़ा और भिक्कनपुर गांव में संचालित कूड़ा डंपिंग को बंद कर दिया गया है।

22 जून को शाहपुर गांव में हुई पंचायत वार्ता के बाद प्रशासन ने 10 जुलाई से पहले ही कूड़ा डंपिंग पर रोक लगा दी। इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी के महंत स्वामी मुकेशानंद गिरी के सानिध्य में एक सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया।

यह यज्ञ मकरेड़ा गांव के सामने स्थित पाइपलाइन रोड पर सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ और 11 बजे तक 1001 आहुतियों के साथ विधिपूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञ का संचालन पंडित प्रदीप शर्मा एवं पंडित प्रवीन शर्मा ने किया। विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी आजाद प्रमुख और संरक्षक मंगू सिंह त्यागी यज्ञमान रहे।

इसके बाद आयोजित भंडारे में लगभग 11 हजार ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी रणसिंहानंद सरस्वती तथा हिमाचल से पधारे स्वामी सत्यदेवानंद सरस्वती ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद प्रदान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button