बिजनौर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर : जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के साथ थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मंडावर में जनसामान्य की शिकायतों को सुना गया और उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से उनका मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि एवं पारिवारिक विवाद के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर प्रकरण की स्थिति का जायजा लें और आसपास के लोगों से भी वास्तविकता जानने का प्रयास करें, तदुपरांत ही कोई उचित निर्णय लिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से निस्तारण करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी आख्या में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करें।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष मंडावर सहित अन्य पुलिस एवं राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button