मेरठ
एमआईटी में इनोवेशन क्लब द्वारा हैकाथॉन का सफल आयोजन
-छात्रों ने पेश किए रचनात्मक व नवाचारपूर्ण विचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के इनोवेशन क्लब द्वारा हैकाथॉन 2025 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने नवीन और रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में निदेशक डॉ केएलए खान, प्राचार्य डॉ हिमाशु शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय माथुर, डॉ. माधुरी तथा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कपूर, हेमा नेगी, हिमानी मिश्रा, पंकज शर्मा और डॉ सपना देशवाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें गगन, अनमोल और डॉ. ऋषभ का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यूसुफ यज़दान व मोहम्मद नावेद हुसैन, द्वितीय स्थान अब्दुल कादिर व आकाश और तृतीय स्थान हार्दिक गुप्ता, दीपेश सैनी, गोविंद वात्स्य और दिपांशु रावत की टीम ने प्राप्त किया। एंकरिंग प्रतीक गुप्ता और गायत्री सिंह ने की तथा विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


