अमरोहा

अमरोहा में 17 अगस्त को निकलेगी रामडोल शोभायात्रा

कमेटी ने चेयरपर्सन को सौंपा मार्ग दुरुस्ती और साफ-सफाई का ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन 17 अगस्त को ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन को ज्ञापन सौंपा है।
शोभायात्रा मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाला मंदिर से निकलेगी। कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चेयरपर्सन से मुलाकात की। उन्होंने शोभायात्रा मार्ग की मरम्मत, साफ-सफाई, पुलियों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।
कमेटी ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। चेयरपर्सन शशि जैन ने पिछले वर्षों से बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में कमेटी के महामंत्री पंकज जिंदल, मनोज अग्रवाल, सुभाष शर्मा, पंडित मनु शर्मा, राज शर्मा, रिशु दीक्षित, नमन जैन, मनुज गोयल, वासु दीक्षित और अमित रस्तोगी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button