झांसी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
झांसी । टहरौली आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रामकुमार सोनी खंड संचालक गुरसराय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना सन 1925 में डॉ केशव बलिराम हेगडेवार ने की थी । प्रत्येक संगठन की सफलता के कार्यकर्ताओं की वजह से होती है स्वयं सेवक संघ की भावना होती है हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य करके एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करना है संगठन को मजबूत करने के लिए प्रचारक एवं विस्तारक होते हैं । संघ गुरु समर्पण करके ध्वज का पूजन करके राशि शिक्षा के अनुसार दी जाती है इस राशि से संघ के कार्यकर्ताओं का वर्ष भर का खर्च चलता है ।
संघ के पूर्णकालिक विस्तारक प्रचारक अनुराग गुरसराय क्षेत्र ने कहा संघ का लक्ष्य प्रत्येक ग्राम में शाखों का संचालन करने का है उसे लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो । इस मौके पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने ध्वज पूजन कर गुरु दक्षिणा प्रदान की ।
इस अवसर पर गौरी शंकर मिश्रा, शिव मोहन नाथ खरे, दिनेश परिहार ,दीपक दुबे, रविंद्र सोनी, रामेश्वर गोस्वामी, हुकम सिंह राजपूत ,आशीष उपाध्याय ,नितिन लक्ष्यकार, कार्तिक यादव ,जागेश्वर प्रसाद ,अशोक कुमार ,यशवंत सिंह चौहान, हरीश सोनी ,सुखलाल कुशवाहा उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button