सिंगरौली

प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशनी कुर्मी की विदाई, निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाला पदभार।

निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले के सर‌ई, नवानगर व जियावन में पूर्व में अपनी सेवाएं दीं है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली ।  जियावन थाना में प्रशासनिक बदलाव के तहत प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  रोशनी कुर्मी जी की जियावन थाना से विदाई हुई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर गायत्री तिवारी एवं थाना के पुलिस स्टाफ द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की सराहना की गई। दरअसल अपने 3 महीने की ट्रेनिंग में कार्यकाल पूरा के विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि अपने कार्यकाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशनी कुर्मी ने अनुशासन, संवेदनशीलता और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी, जिससे क्षेत्र में पुलिस जन संबंध मजबूत हुए। इसी क्रम में निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने जियावन थाना ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना,अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह पूर्व में सर‌ई, नवानगर, व जियावन थाना में अपनी सेवाएं दी है। वहीं 10 फरवरी को पदभार ग्रहण कर संवाद करते हुए थाना क्षेत्र के नागरिकों एवं पुलिस स्टाफ के चर्चा की और उम्मीद जताई कि जियावन थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button