अमरोहा
गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से स्टंटबाजी
अमरोहा के दो युवक गिरफ्तार, वीडियो पोस्ट, पुलिस ने की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर दो ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस क्षेत्र अधिकारी दीप कुमार पंत हसनपुर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हेम सिंह और ओम दत्त हसनपुर थाना क्षेत्र के लठीरा गांव के रहने वाले हैं। हेम सिंह लेखराज का पुत्र है, जबकि ओम दत्त मलखे का पुत्र है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार किया है।
उनके खिलाफ सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की धाराओं में चालान किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एक्सप्रेसवे पर इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें। ये गतिविधियां न सिर्फ स्टंट करने वालों के लिए बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी जोखिम भरी हैं।


