बेतुल
सारणी सर्वे ऑफ एलसीएच क्वार्टर पर प्रकाश ज्वेलर्स ने किया अवैध कब्जा
स्थानीय प्रशासन ने दिया नोटिस रशुखदार का अवैध अतिक्रमण अब भी चालू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारनी/पाथाखेड़ा : नगर स्थित न्यू मार्केट क्षेत्र में प्रकाश ज्वेलर्स दुकानदार के पास अवैध गतिविधियों का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) की एलसीएच (LCH) सर्वे ऑफ क्वार्टर पर गैरकानूनी रूप से कब्जा कर लिया गया है। यह स्थान प्रकाश ज्वेलर्स के समीप स्थित है और स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन तक भी पहुंचाई जा चुकी है।
सुरक्षा अधिकारी के कहने अनुसार, उक्त अवैध कब्जे के संबंध में नियमानुसार दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके न तो कब्जा हटाया गया और न ही संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही की गई। इसके विपरीत दबंगाई और राजनीतिक संरक्षण के बल पर कब्जाधारी ने एलसीएच क्वॉटर की भूमि पर रेत,ईट और अन्य निर्माण सामग्री लाकर जमावड़ा कर लिया है। और पक्की और मजबूत दुकान बनाना चालू है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि भविष्य में क्षेत्र की जनसुविधाओं और विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर अवैध कब्जा हटाना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि मजदूर वर्ग पर सुरक्षा कर्मचारियों के द्वारा जल्द कार्रवाई होती देखी गई हैं।मगर नेता, अधिकारियों व सुरक्षा कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलने की वजह से रसुखादारों पर नहीं होती कार्यवाही।
इनका कहना है कि
इस विषय पर लिखित शिकायत भी मिली है,जिस पर हमारे नियम अनुसार नोटिस भेजा गया है।अंततः नोटिस भेजने के साथ दिन में जवाब नहीं आने पर नगरीय प्रशासन अधिकारी को हमारे द्वारा लेटर जारी कर दिया जाएगा,उसके बाद वही कार्रवाई कर सकेंगे।
महेशराम सत्यनारायण सब एरिया तवा 2 खदान



