हरियाणा

नेशनल लेवल हरियाणवी डांसर विजय लक्ष्मी कौशिक ने जीते 28 अवॉर्ड, 

हरियाणवी संस्कृति को दी नई पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पानीपत/हरियाणा : हरियाणवी लोकनृत्य की दुनिया में अपने कदमों की थिरकन से पहचान बना चुकी नेशनल लेवल हरियाणवी डांसर विजय लक्ष्मी कौशिक ने अब तक 28 अवॉर्ड जीतकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में हरियाणवी संस्कृति का परचम लहराया है।
विजय लक्ष्मी कौशिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में पानीपत में रहकर हरियाणवी लोकनृत्य की साधना कर रही हैं। कला के प्रति उनकी गहरी लगन और मेहनत ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। फरीदाबाद सहित देश के कई बड़े मंचों पर वे अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
अपनी डांसिंग शैली में वे पारंपरिक हरियाणवी लोकगीतों और आधुनिक प्रस्तुति का ऐसा संगम करती हैं कि दर्शक झूम उठते हैं। लोकनृत्य में उनके योगदान को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं और सांस्कृतिक मंचों ने उन्हें सम्मानित किया है।
विजय लक्ष्मी कौशिक का कहना है –
“हरियाणवी लोकनृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों और संस्कृति की पहचान है। मेरा उद्देश्य इस धरोहर को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाना है।”
समारोहों में उन्हें “हरियाणवी संस्कृति की दूत” की उपाधि भी दी जा चुकी है। उनके नाम अब तक 28 सम्मान और पुरस्कार दर्ज हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर मिले अवॉर्ड भी शामिल हैं।
स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक संगठनों का कहना है कि विजय लक्ष्मी कौशिक जैसे कलाकार प्रदेश की आन-बान-शान हैं। वे अपनी प्रतिभा से नई पीढ़ी को संस्कृति और कला की ओर प्रेरित कर रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button