रामपुर शाहबाद
नगर पंचायत शाहबाद में बोर्ड की बैठक आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। नगर पंचायत शाहबाद में बोर्ड की बैठक आज 12 बजे आयोजित की जाएगी। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सुम्बुल वसीम करेंगी। बोर्ड की बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया गया है। ईओ कुमार संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद में नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में नगर के लिए प्रस्तावित विकास की योजनाओं पर चर्चा कर पास की जाएंगी। बोर्ड बैठक के बाद शाहबाद में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
|
|



