गोड्डा

जिला झामुमो कार्यकारणी समिति की हुई बैठक

- 25 जुलाई तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नियुक्त करने का लिया निर्णय 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : भतडीहा स्थित शौंडिक संघ भवन में सोमवार को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकारणी समिति की एक अति आवश्यक बैठक झामुमो के जिला अध्यक्ष प्रेम नन्दन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया जाना है। उसमें प्रत्येक मतदान केंद्रों पर प्रत्येक रजिस्टर्ड राजनैतिक दलों को एक एक बूथ लेबल एजेंट देना है इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 25 जुलाई तक जिला के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नियुक्त करने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी प्रखंड एवं नगर के लिए वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय में एक स्थाई पार्टी कार्यालय बनाया जाएगा जो सभी आधुनिक तकनीक से लैस होगा।
बैठक में हेमन्त सरकार की सभी जनहित की योजनाओं का लाभ गांव के सबसे पिछली पंक्ति में बैठे लोगों को कैसे मिले इसके लिए गांव गांव चलो कार्यक्रम को अनवरत चलते रहने पर बल दिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो कुमार ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी का एक सुनियोजित साजिश है। भारतीय जनता पार्टी भारत निर्वाचन आयोग को आगे करके यहां के मतदाताओं को वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित रखना चाहती है। जिन 11 दस्तावेज का जिक्र निर्वाचन आयोग ने किया है वह झारखंड के आम आदमी के सुलभ नहीं हो सकता है।
सीएए, एनआरसी, बांग्लादेशी घुसपैठ के एजेंडा को लागू करने के लिए चुनाव आयोग को आगे किया है। बैठक में कई नेताओं ने अपना अपना विचार रखा। वहीं बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव वासुदेव सोरेन, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना खुर्शीद, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, श्रवण मंडल, मेरी सोरेन, इंद्रजीत पंडित, श्याम हेंब्रम, महेंद्र उरांव, बिनोद मुर्मू, कैयूम अंसारी, जर्मन वासकी, हुसैन अंसारी, शंकर मंडल, मानस दत्ता, संतोष महतो, अवध किशोर हांसदा, यूसुफ अंसारी, रामचन्द्र सोरेन, लंबोदर महतो तला सोरेन, राजेश हांसदा, राजकुमार दास, मोती मुर्मू, विजय महतो, किंकर चव्हाण सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button