
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर रक्षाबंधन पर्व पर क्षेत्र में भारी भीड़ देखने को मिली। रोडवेज डिपो व प्राइवेट बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। रक्षाबंधन भाई-बहन की आस्था का पर्व है। शनिवार को रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं ने रोडवेज में फ्री में सफर किया। जिले में रक्षाबंधन पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। जिसके लिए बाजारों मे अधिक रौनक दिखाई दी, मिठाई की दुकानों के अलावा फलों के ठेले और पेट्रोल पंप पर भी भीड़ नजर आई। बहनों ने भाइयों की कलाईयों पर राखी बाँधी और मिठाई खिलाई।रंग बिरंगी राखियों से बाजार पट गए। मुरादाबाद के नगर पंचायत भोजपुर,दलपतपुर, मूंढापांडे, करनपुर, गोट दोराहा, सिरसवां गौड़, मानपुर,भगतपुर, जटपुरा, राजपुर केसरिया, डिलारी, ठाकुरद्वारा समेत सभी बाजारों में राखी व मिठाई की खरीदारी के लिए काफ़ी भीड़ दिखाई दी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी व्यवस्था की। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, बस स्टैंड,चौराहा एवं भीड़ वाले इलाकों में पुलिस मुस्तैद रही, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो।



