क्राइमलखनऊ

ईडी को छांगुर और करीबियों के 30 बैंक खातों की मिली जानकारी

10 साल के लेनदेन का ब्यौरा भी मांगा

लखनऊ  :  प्रवर्तन निदेशालय की टीम को धर्मांतरण के आरोपी छांगुर व उसके करीबियों के 30 बैंक खातों की जानकारी मिली है। ईडी ने इन खातों में बीते 10 साल में हुए लेन-देन का स्टेटमेंट भी मांगा है।
अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के करीब 30 बैंक खातों की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मिली है। फिलहाल इन खातों में बीते 10 वर्ष के दौरान कितनी रकम का लेन-देन हुआ है, इसका ब्योरा हासिल करने के लिए ईडी ने संबंधित बैंकों से स्टेटमेंट मांगा है। बता दें कि एटीएस ने जांच में छांगुर और उसके करीबियों के 40 से अधिक बैंक खातों के जरिए 100 करोड़ रुपये का लेन-देन होने का खुलासा किया था।
वहीं दूसरी ओर ईडी ने अभी नवीन रोहरा के खातों की पड़ताल नहीं शुरू की है। दरअसल, नवीन के सभी बैंक खाते विदेश (दुबई) में होने की वजह से ईडी को इंतजार करना पड़ सकता है। इन खातों की जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय के जरिए दुबई में भारतीय दूतावास से आग्रह किया जाएगा, ताकि दुबई सरकार की मदद लेकर ब्योरा मंगाया जा सके। अब तक की जांच में सामने आया है कि छांगुर के गिरोह द्वारा खरीदी गई अधिकतर संपत्तियां नीतू रोहरा उर्फ नसरीन के खातों में आई रकम से खरीदी गई थी।
यह रकम दुबई के कुछ बैंक खातों से ट्रांसफर हुई थी, जो उसके पिता के होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल ईडी के अधिकारी छांगुर और नीतू की पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें मनी लांड्रिंग के केस में अपनी कस्टडी में लेने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button