खैरथल

जिले में 16 जुलाई से लगेगे किसान पंजीकरण शिविर  

पीएम किसान योजना के लाभ के लिए पंजीयन जरूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । राज्य सरकार द्वारा चलाए गए फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अंतर्गत फॉलोअप शिविरों का जुलाई 2025 माह में तहसीलवार आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा किशोर कुमार ने आदेश जारी करते हुए 16 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक प्रस्तावित शिविरों की तिथियों और स्थानों की सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का आयोजन उन क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां 3,000 से अधिक पात्र किसानों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 16 से 18 जुलाई तक पंचायत समिति मुंडावर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टपुकड़ा, सामुदायिक भवन स्टार हॉस्पिटल के पास टपूकड़ा, नगर पालिका किशनगढ़बास व अटल सेवा केंद्र शाहाबाद तिजारा तहसीलों पर शिवरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 17 से 19 जुलाई के दौरान अटल सेवा केंद्र अजरका मुंडावर, पंचायत भवन ग्वालदा टपूकड़ा, सामुदायिक भवन सेक्टर 6 भिवाड़ी में पंजीकरण शिविर होंगे। 21 से 23 जुलाई के बीच अटल सेवा केंद्र सोडावास मुंडावर, तहसील परिसर हरसोली, अटल सेवा केंद्र खानपुर मेवान किशनगढ़ बास, अटल सेवा केंद्र चावंडी कलां तिजारा, पंचायत भवन झिवाणा टपूकड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहडोद टपूकड़ा में शिविर आयोजित होंगे। 24 से 26 जुलाई तक अटल सेवा केंद्र मातोर मुंडावर, नगर परिषद खैरथल, अटल सेवा केंद्र बुढीबावल कोटकासिम, रामलीला मैदान कोटकासिम, पंचायत समिति तिजारा पर किसान रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 28 से 31 जुलाई के बीच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कहरानी टपूकड़ा, सामुदायिक धर्मशाला खिजूरीबास टपूकड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर टपूकड़ा में अंतिम चरण के शिविर लगेंगे।
जिला कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों व स्थानों पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण जरूर करवाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button