बरेली

धोखाधड़ी में पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत और उसके भाई पर भी एफआईआर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली और बदायूं में बड़ी संख्या में लोगों की मेहनत के करोड़ों रुपये की धनराशि हड़पने वाले अमर ज्योति लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ रविवार को बरेली के बारादरी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर निगम में कार्यरत महिला के पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य, उसके भाई शशिकांत मौर्य, सूरजपाल सिंह, श्रीकांत माौर्य ने एक ही नहीं बल्कि अमर ज्योति नाम से तीन कंपनियां खोलीं, उनमें आरडी और एफडी के नाम से लोगों की रकम निवेश कराई थी। आरोपियों के खिलाफ बदायूं में पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। कटरा चांद खां निवासी विनीता मौर्य ने अमर ज्योति हायर परचेज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कार्यालय कटरा चांद खां के निदेशक सूरजपाल सिंह, निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्य कांत मौर्य, श्रीकांत मौर्य व कंपनी के अन्य प्रतिनिधि के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  पीड़िता ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बारादरी पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button