हापुड़

हापुड़ में भीषण हादसा: बस और ट्रैक्टर की टक्कर , दो दर्जन घायल 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजा

 

हापुड़ : जनपद हापुड के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बछलोता फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई । इस भीषण हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ और देहात थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया ।
हापुड देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि ,  बस गढ़ से नोएडा की ओर जा रही थी, तभी बछलोता फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे टैंकर लगे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवे पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की । बस की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फ्लाईओवर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हुए ट्वीट किया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button