गोड्डा

अभाविप महागामा नगर इकाई की हुई बैठक

- सदस्यता अभियान, पुनर्गठन एवं तिरंगा यात्रा को लेकर बनी रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा/महागामा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महागामा नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महुआरा में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख सुमित कुमार उपस्थित रहे। वहीं नगर सह मंत्री मणि कुमार ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी सदस्यता अभियान को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। अभियान को वार्ड स्तर तक पहुँचाने और अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ने हेतु रणनीति बनाई गई। इसके बाद नगर इकाई को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुनर्गठन की प्रक्रिया पर मंथन किया गया। नई कार्यकारिणी गठन को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए।
जिला कलामंच संयोजक मुस्कान कुमारी ने कहा कि  आगामी 15 अगस्त को प्रस्तावित भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा हुई। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन एवं प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई। बैठक में अभाविप से रुचि कुमारी, सानिया कुमारी, मनीष कुमार, अक्षय कुमार, शिव कुमार, अमन ठाकुर, अमित कुमार, रिम्मी कुमारी, राज नंदनी, सुधांशु निगम, मकुंद सिंह, योगा सिंह, करण कुमार, सुमित कुमार, शिवम कुमार सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button