धर्ममथुरा

मेरो मन लग्यौ बरसाने में, मैं तो जपूं राधा राधा नाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बरसाना में लाडली अद्भुत नजारा तेरे बरसाना में, बेसहारों का सहारा तेरे बरसाना में, जैसे भजनों से शनिवार को प्रियाकुंज आश्रम पर भक्ति का समुंदर हिलोरे मार रहा था। वहीं राधारानी मंदिर भी रंग बिरंगी रोशनी से सतरंगी छठा बिखेर रहा था। चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के समापन पर राधारानी के परम भक्त ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा के भजनों की धुन ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान राधारानी को छप्पनभोग लगाया गया। ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा के भजन मेरो मन लग्यौ बरसाने में, मैं तो जपूं राधा राधा नाम, किशोरी इतना तो कीज्यौ जंग जंजाल छुड़ाए वास बरसाना दियो आदि भजनों पर श्रद्धालु आनंदित होकर झूमे।महोत्सव के समापन पर मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि विनोद बाबा ब्रज की निधि हैं। प्रदेश के चीनी मिल व गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भले ही राधाकृष्ण दुनिया के लिए भगवान हों, लेकिन ब्रजवासियों के लिए तो आज भी मित्र, पुत्री का भाव है। इस अवसर पर मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र महाराज, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, चीनी मिल व गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button