सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों से लेकर कांवड मार्ग और सेवा शिविरों में पहुंचे आला अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। आज सावन का पहला सोमवार था। जनपद के शिवालयों से लेकर प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंडलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद व डीआईजी कलानिधि नैथानी दिन निकलते ही अलर्ट मोड में आ गये। मेरठ एवं बागपत के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर नहर पटरी कांवड मार्ग पर निरीक्षण करने पहुंच गये। बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों एवं कांवड सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवडियों का हालचाल जानने के साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कंट्रोल रूम को चेक किया। शिविरों में विद्युत सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया गया तथा मंदिर परिसर में स्थापित ’सीसीटीवी कंट्रोल रुम को चौक किया गया । श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कांवड मार्गाे पर एम्बुलेन्स को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान परिलक्षित हुई कमियों को शीघ्र दूर करने एवं व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने के सर्व-सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। साथ ही कांवड ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को उनके कर्तव्यो से अवगत कराते हुए उत्साहवर्धन किया गया । भ्रमण/ निरीक्षण के दौरान डीएम बागपत अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सुरज कमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं जनपद मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राकेश कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


