झांसी
स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार ने दी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झांसी । 13 वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय ब्रसिंहपुरा में सफलतापूर्वक अध्यापन कार्य करने के पश्चात जगत सिंह कुशवाहा का पूर्व माध्यमिक विद्यालय टहरौली किला ब्लॉक गुरसराय में स्थानांतरण होने पर विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने फूलमाला पहनकर एवं मिष्ठान खिलाकर विदाई दी । जगत सिंह कुशवाहा द्वारा विद्यालय परिसर वृक्षारोपण के माध्यम से परिसर को हरा-भरा बनाया गया इसकी सभी ने प्रशंसा की ।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार वर्मा, निशा कनौजिया सहायक अध्यापिका, प्रियंका विश्वकर्मा, संजीव कुमार खरे, नीतू देवी यादव, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, मुन्नालाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, डॉ नरेंद्र कुशवाहा, आसाराम परिहार, मानिक लाल उपाध्याय, कमलेश झा, रामजी पचौरी, दादी कुशवाहा, उमेश, लेखराज सिंह, हरपाल सिंह, कैलाश पाल, ख्यालीराम अहिरवार, राकेश बाल्मिक आदि अनेक गणमान्य नागरिक को उपस्थित रहे ।


