बरेली

बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुई नाथ नगरी

लंबी कतारों में कांवड़ियों, अन्य भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सावन के पहले सोमवार को नाथ नगरी शिवमयी हो गई। सभी शिवालयों में जलाभिषेक की होड़ भक्तों में दिखी। पावन घाटों से जल लेकर आये शिव भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। कछला, ऊं कालेश्वर, महाकालेश्वर, हरिद्वार आदि पवित्र स्थानों से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने महादेव पर जल चढ़ा कर अपना संकल्प पूरा किया। शहर के सात नाथ मंदिरों अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़िनाथ, धोपेश्वर नाथ, पशुपतिनाथ, वनखंडिनाथ मंदिर के अलावा छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भी भक्त भगवान शिव के दर्शन को पहुंचे। मंदिरों में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। अलखनाथ, त्रिवटीनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सुबह छह बजे से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी। सावन के पहले सोमवार को नाथ नगरी शिवमयी हो गई। सभी शिवालयों में जलाभिषेक की होड़ भक्तों में दिखी। पावन घाटों से जल लेकर आये शिव भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। कछला, ऊं कारोश्वर, महाकालेश्वर, हरिद्वार आदि पवित्र स्थानों से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने महादेव पर जल चढ़ा कर अपना संकल्प पूरा किया। मंदिरों में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। अलखनाथ, त्रिवटीनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सुबह 4:00 बजे से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी।  लोगों ने कांवड़ियों के लिए पानी व भोजन भंडारों का भी आयोजन किया था। शहर में जगह-जगह केसिरया रंग पहने कांवड़ियों की भीड़ दिखाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button