
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी : राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस (RRSGI) अमेठी में इस साल से 3 वर्षीय एलएलबी की पढ़ाई भी शुरू होगी।
उ.प्र. सरकार की पूर्व मंत्री डा अमिता सिंह ने बताया कि अमेठी तहसील के रामनगर में राजर्षि रणंजय सिंह कॉलेज आफ लॉ’ की स्थापना की जा रही है। जिसमे इस सत्र से त्रिवर्षीय LLB की पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यह सपना राजर्षि रणंजय सिंह ‘बुढ़ऊ महाराज’ ने देखा था और बुढ़ऊ महाराज द्वारा इस दिशा में आनन्द पाठशाला, श्री रणवीर इंटर कालेज और RRPG जैसे कालेज की नींव रखी गई थी। उसी सपने को साकार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने बीटेक एवं एमबीए (RRSIMT), फार्मेसी (RRSCP), अंग्रेजी माध्यम का स्कूल (RRSGS) , महिला कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र, जैसे कई बहुआयामी और आज की जरूरत के हिसाब से संस्थानों की शुरुवात किया है। जीएसटी, टैक्स, लिटिगेशन, प्लीडिंग की बढ़ती मांग ने विधि के पेशेवरों की जरूरत बढ़ाई है इसी को देखते हुए अमेठी में ला कालेज की स्थापना की जा रही है।

