
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : आदमपुर थाना क्षेत्र के देहरी खादर गांव में मंगलवार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 42 वर्षीय हरिद्वारी सिंह अपने ट्यूबवेल पर तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। परिजन तुरंत हरिद्वारी सिंह को रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिद्वारी सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला, दो बेटियां और एक बेटा हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। गांव में शोक की लहर है।



