प्रकृति मेहरबान, बारिश ने बुझाई धान के खेतों की प्यास, कीचड़ और जलभराव की समस्या बढ़ी
नदी नाले उफान पर गोमती और मालती नदी का जल स्तर बढ़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। पिछले एक सप्ताह से प्रकृति मेहरबान है।रोज बरसात हो रही है। बारिश ने धान के खेतों की प्यास बुझा दी है। नदी नाले उफान पर है।गोमती और मालती नदी का जलस्तर रोज बढ़ रहा है। बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। बाजार सुकुल में विद्युत व्यवस्था चौपट होने से नाराज़ लोग विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।गुरुवार की सुबह से ही मौसम साफ हो गया । सुबह 10:00 बजे से ही तेज धूप खुल गई। तेज धूप के बीच गर्मी और उमस भी बढ़ गई। लोग गर्मी से बचने के लिए पंख और कूलर के सहारे बैठकर गर्मी भागते देखे गए । गुरुवार को बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के बीच बारिश से शुरू हो गई। लगभग एक घंटे की बरसात ने चारों तरफ जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। बारिश का आनंद लेते हुए बाइक और साईकिल सवारों ने भीगकर रास्ता तय किया।गुरुवार को हुई बरसात से तहसील परिसर, राजकीय पशु चिकित्सालय, रामलीला मैदान, रजिस्ट्री कार्यालय में जल भराव की समस्या बन गई। एसडीएम कॉलोनी में भी जलभराव की स्थिति कायम है। एसडीम अपने आवास को छोड़कर लोग निर्माण विभाग के डाक-बंगले में निवास कर रहे हैं।कई लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से पिछले 5 वर्षों से लगातार पूरे नगर में नाले का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन अभी तक मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया है। जिसके कारण जल निकासी की व्यवस्था बाधित है। और थोड़ा तेज बारिश होते ही पूरे नगर में जल भराव की स्थिति बन जाती है।उधर ग्रामीण अंचल में भी नालियां ध्वस्त होने के कारण जल भराव की स्थिति बनी हुई है। नगर से सटी हुई ग्राम पंचायत कटरा फूल कुंवरि के बहोरापुर गांव में पिछले एक सप्ताह से दलित बस्ती को जाने वाले रास्ते में जलभराव हुआ।
अमेठी जिले में हुई 80 फीसदी बरसात
अमेठी। गुरुवार तक सामान्य के सापेक्ष लगभग 80फीसदी बारिश हुई है।एक सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा साठ फीसदी था । पिछले चौबीस घंटे के भीतर 2.2मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सामान्य वर्षा -361.4मिमी के सापेक्ष 291.1मिमी बारिश हुई है।
गोमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3.470मी नीचे है। इस समय जलस्तर 81.260मी है।

