मोदीनगर

रालोद का जनजागरण अभियान शुरू,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

मोदीनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत पार्टी गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं और सदस्यता शिविर आयोजित करेगी। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित छाया पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने मोदीनगर, निवाड़ी, पतला और फरीदनगर के लिए नए नगर अध्यक्षों की घोषणा की। मोदीनगर शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व सभासद मनोज त्यागी को सौंपी गई है, जबकि निवाड़ी में नरेंद्र त्यागी, पतला में मनीष, और फरीदनगर में मोहम्मद फरदीन कुरैशी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे और उन्हें सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं, और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य पांच राज्यों में भी पार्टी का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस अवसर पर रालोद से जुड़े कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें रणवीर दहिया, जयदीप सिंह, सतेंद्र तोमर, डॉ. पूनम गर्ग, सुमन चौधरी, सतीश राठी, अजय प्रमुख, तेजपाल सिंह, रामभरोसे लाल मौर्य, योगेश फफराना और योगेंद्र पतला मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button