बरेली
रोटरी क्लब बरेली ग्लोरी द्वारा छात्रों को स्कूल बैग का वितरण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब बरेली ग्लोरी द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2025 को एम जी स्कूल सुभाष नगर में छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए गए कार्यक्रम वर्ष 2025/26 के रोटरी गवर्नर राजन विद्यार्थी जी द्वारा निर्धारित शिक्षा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई, क्लब के अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बैग तो एक सिंबल मात्र हैं वास्तव में हमें अपने आप को आने वाले समय में, वैश्विक प्रतियोगी समय के अनुरूप तैयारी करनी है ताकि स्वयं का, परिवार का ,समाज का और देश का नाम रोशन कर सकें. क्लब के सचिव शैलेंद्र सक्सेना ने भी संबोधित किया और कहां निकट भविष्य में स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम भी किया जाएगा , बैग प्राप्त करके छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे कार्यक्रम में बरेली ग्लोरी क्लब के साथी सतवंत सिंह चड्ढा, हरिओम शर्मा ,प्रदीप वर्मा ,मोहित जौहरी ,आर एस भंडारी, राजीव कोहली कृष्ण कुमार सिंह आदि ने भाग लिया और कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया !


