सीकरस्वास्थ्य

9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक,अचेत अवस्था में पहुंचाया अस्पताल ,मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर दांतारामगढ़ । दांता कस्बे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार आदर्श विद्या मंदिर स्कूल दांता के प्रधानाचार्य नंदकिशोर तिवाड़ी ने बताया कि स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की प्राची कुमावत पुत्री भागचंद उजीवाल निवासी दांता दो-तीन दिन से हल्के सर्दी जुकाम हो जाने के चलते स्कूल नहीं आई थी और कल स्वस्थ होने के बाद वह स्कूल पहुंची और उसने प्रार्थना सभा में भी भाग लिया और फिर कक्षा में पढ़ाई भी की इंटरवल में प्राची कुमावत भोजन करने के लिए अपना टिफिन बॉक्स खोलने लगी तभी वह अचेत होकर गिर पड़ी स्कूल प्रशासन ने जाकर उसे संभाला और नजदीकी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे दौरान बच्ची के दो अटैक आ चुके थे जिस पर चिकित्सकों ने बच्ची को सीकर रेफर कर दिया।‌ प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चों की मौत हो चुकी थी। 9 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत का जिले का संभावित है यह पहला मामला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button