मुरादाबाद
जेई एसडीओ को हठधर्मिता के चलते शहर के मुख्य मंदिर के शिवालय में पसरा अंधेरा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। सावन के मास के चलते चारों तरफ़ जहां सड़कें सुधारी जा रही है कांवड़ मार्ग व अन्य मार्गों को कांवड़ियों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लाइटें लगाकर चाक चौबंद की जा रही है वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद के कानून गोयान में स्थित मुख्य हाथी वाला मंदिर के शिवालय में आज शाम से अंधेरा पसरा हुआ है। श्रद्धालु अंधेरे में ही दीपक चलाने आते दिखाई दिये स्थानीय लोगों से नेशनल प्रेस टाइम्स की टीम ने पता किया तो बताया कि आज शाम होते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मंदिर की बिजली काट गए हमने काफी मना किया कि सावन का महीना है लोग शाम को पूजा करने आते हैं परंतु बिजली विभाग के कर्मचारीयों ने एक नहीं सुनी कहने लगे हमें सोमवार को काटनी थी पर आज काट रहे हैं
क्या कहते हैं संबंधित खंड अधिशासी अभियंता
नेशनल प्रेस टाइम्स की टीम द्वारा अधिशासी अभियंता से पूछने पर बताया गया कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है मैं एसडीओ से पता करता हूं क्यों लाइट काटी गई है हालांकि पौन घंटे तक नेशनल प्रेस टाइम्स की टीम मंदिर परिसर में रही परंतु अधिशासी अभियंता की तरफ से भी कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई कुछ स्थानीय लोग बिजली घर पहुंचे तो वहां से कह दिया गया कि हमारे पास लाईट जोड़ने के लिए एक्स ईन का कोई फोन नहीं आया बाहराल मंदिर में अंधेरा जस का तस पड़ा हुआ था।
इस बात से पता चलता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंदिरों में चाक चौबंद करने वाली बात को अधिकारी कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।




