बाराबंकी
बाराबंकी में युवक पर लोहे की राड से हमला सर में गंभीर चोट के बाद जिला अस्पताल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भवानीपुर गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान हिंसा का मामला सामने आया है। घटना 16 जुलाई 2025 की है। कलम पुत्र मोहर्रम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नसीम पुत्र आमीन की जमीन की पैमाइश चल रही थी। कानूनगो बिना पुलिस बल के पैमाइश करवा रहे थे। इस दौरान अहमद चावड़ा पुत्र कल्लू, उस्मान पुत्र कुर्बान और नसीम कोटेदार पुत्र आमीन मौजूद थे। विपक्षी लोगों ने कलाम से बहस शुरू की। बहस के दौरान सभी एकजुट होकर लोहे की रॉड से कलाम पर हमला कर दिया। हमले में कलाम के सिर पर गंभीर चोट आई। जब बचाव के लिए अन्य लोग आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घायल कलाम को पहले बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि की और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अमर सिंह चौरसिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



