बरेली

स्मार्ट सिटी बरेली में जल भराव से लोग परेशान 

मढ़ीनाथ शिवमंदिर के पास हालात बदहाल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रदेश सरकार द्वारा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने और सातों नाथ मंदिरों को तीर्थस्थल के रूप में संवारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। मढ़ीनाथ रोड, वार्ड नंबर 13 स्थित शिव मंदिर के पास जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग, राहगीर और स्कूली बच्चे काफी परेशान हैं। सड़क पर कई दिनों तक गंदा पानी भरा रहने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि स्मार्ट सिटी बरेली में लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button