सिंगरौली

संतोष जायसवाल बने अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जायसवाल समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण में संतोष जायसवाल, अध्यक्ष – जायसवाल सेवा मंच ऊर्जांचल सोनभद्र सिंगरौली, को अखिल भारतीय कलार, कलाल, कलवार जायसवाल महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही, उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी भी मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति और सक्रिय भागीदारी को बल देने के उद्देश्य से की गई है। संतोष जायसवाल लंबे समय से समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना समाज के लिए प्रेरणास्पद है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचंद जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल एवं महिला अध्यक्ष रूपा जायसवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संतोष जायसवाल को दो महत्वपूर्ण दायित्वों से सुशोभित किए जाने से न केवल सिंगरौली क्षेत्र बल्कि पूरे समाज में उत्साह और गौरव की लहर दौड़ गई है। समाजजनों ने इसे संगठन की सुदृढ़ता का प्रतीक मानते हुए हर्ष व्यक्त किया है। यह नियुक्ति निश्चित ही समाज के नव निर्माण और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली उपस्थिति की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button