अमरोहा

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कैंटर की टक्कर के बाद कार ने तोड़ी सुरक्षा रेलिंग, चार घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार अनियंत्रित होकर हाईवे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर पहुंच गई। इस हादसे में कार सवार एक बच्चा सहित चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे रामपुर के गांव गुर्जर टोला निवासी अनस अपनी मां शमीम की दवाई दिलवाले के लिए कार से दिल्ली जा रहे थे। साथ में उनका मासूम पुत्र जैयन, बहन रिद्रा भी कार में सवार थीं। जब यह लोग गजरौला में हाईवे पर गांव ख्यालीपुर के सामने पहुंचे तो पीछे से आए एक कैंटर ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर किनारे पर लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए हाईवे की सर्विस रोड पर पहुंच गई। इस हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी नितेंद्र वशिष्ट ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर फरार हो गया है। उसका पता लगाया जा रहा है। वहीं घायल हुए लोगों के स्वजन चौकी पर आए थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button