सिंगरौली
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शाह ने रामगोपाल पाल पार्षद का किया स्वागत सम्मान
जनहित मुद्दों को हम और हमारी टीम उठाते रहेंगे चाहे इसके लिए हमें अपने प्राण की आहुति देनी पड़े: रामगोपाल पाल पार्षद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आंदोलनकारी पार्षद रामगोपाल पाल एवं अन्य के जमानत पश्चात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शाह के द्वारा पार्षद राम गोपाल पाल को माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत सम्मान, पार्षद रामगोपाल पाल ने कहा कि दमनकारी नीतियों का विरोध होता रहेगा जनहित मुद्दों को हम और हमारी टीम उठाते रहेंगे चाहे इसके लिए हमें अपनी प्राण की आहुति क्यों न देनी पड़े। इसी कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि जनता के हित के लिए आवाज उठाने पर भाजपा सरकार के द्वारा फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं जो कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि इसी क्रम में जिला प्रशासन कार्य करेगी तो निश्चित रूप से अति शीघ्र बड़ा जन आंदोलन होगा।
उक्त अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर लखनलाल शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह, संगठन मंत्री अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी, पार्षद खुर्शीद आलम, चंद्रशेखर जायसवाल, गुलशेर अहमद, दिवाकर सोनी, शरीफ सेन अन्य लोग उपस्थित रहे।



